हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी, संवाददाता। इंस्पिरेशन स्कूल में शुक्रवार को नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए रंगारंग कोरल किंगडम पूल पार्टी का आयोजन किया गया। अंडर वॉटर सीन थीम के तहत विद्यालय परिसर को समुद्री दुनिया की तर्ज पर सजाया गया। रंग-बिरंगी मछलियों, कोरल, समुद्री जीवों और नीले गुब्बारों ने बच्चों को अनोखा अनुभव कराया। रेन डांस बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा। आइसक्रीम पार्टी का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा, को-ऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने उठाया वाटर एक्टिविटी का आनंद यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने उठाया वाटर एक्टिविटी का आनंद यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं ने रेन एवं...