हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी की प्रतिभाशाली पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी शिवांगी पाण्डेय ने 7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 के महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 से 10 मार्च तक हार्टफुलनेस गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी, हैदराबाद में आयोजित हुई थी। फाइनल मुकाबले में शिवांगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को लगातार दो सीधे सेटों में पराजित किया। पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पुलेला गोपीचंद, पूर्व ऑल इंग्लैंड चैम्पियन एवं भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच ने शिवांगी को स्वर्ण पदक व मेरिट प्रमाण-पत्र दिया। शिवांगी की इस शानदार जीत से उनके गृह नगर हल्द्वानी सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। शिवांगी इससे पहले युगांडा इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन 2025 में स्वर्...