इंस्पायर योजना के 906 बाल वैज्ञानिक के खाते में भेजे गए 10-10 हजार
लखनऊ, मई 20 -- इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2025-26 के जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के चयनित 906 बाल वैज्ञानिकों को केन्द्र सरकार ने प्रति छात्र प्रति मॉडल 10 हज़ार की प्रोत्साहन राशि भेजी है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष लखनऊ मण्डल के छह जिलों लखनऊ, सीतापुर, हरदोई ,उन्नाव ,लखीमपुर खीरी,रायबरेली से 906 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है।इसमें सबसे अधिक लखनऊ के 370, उन्नाव-128,लखीमपुर खीरी-120,सीतापुर-118,हरदोई-87 व रायबरेली के 83 छात्रों का चयन हुआ है। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिन चयनितों के बैंक एकाउंट में यह राशि नहीं पहुंची है। वो स्कूल प्रबंधन इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपने स्कूल आईडी को लॉगिन कर गलत बैंक डिटेल को अपडेट कर दें। ताकि इन बच्चों के खाते में प्रोत्साहन राशि पहुंच जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.