सीतापुर, अगस्त 31 -- सीतापुर। इंस्पायर मानक योजना के तहत नवाचारी आइडियाज के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले से अब तक 1554 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन कराया है। यह जानकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार की समीक्षा में सामने आई है। इस योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितबर है। इसको लेकर उन्होंने डीआईओएस को अधिक से अधिक नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...