लखीमपुरखीरी, अगस्त 26 -- लखीमपुर। इंस्पायर मानक योजना में नामांकन की समीक्षा के बाद नामांकन की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया लखनऊ मण्डल के सभी जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों द्वारा उक्त योजना में अधिकाधिक नवाचारी आइडियाज़ के नामांकन के लिए नोडल सह नोडल नियुक्त कर दिए गए हैं। इंस्पायर मानक योजना 2026-27 में अब तक खीरी जिले से 1507 नामांकन हुए हैं। जबकि हरदोई से 2481 नामांकन, लखनऊ से कुल 1345 नामांकन हुए हैं। वहीं उन्नाव से कुल 1193 नामांकन हुए हैं। वहीं सीतापुर से 1091 नामांकन और रायबरेली से कुल 262 नामांकन किए गए हैं। यह भी पढ़ें- इंस्पायर अवॉर्ड के लिए स्कूलों से पांच विद्यार्थियों का पंजीयन अनिवार्य जबकि पिछले साल इससे ज्यादा नामांकन हुए थे। मंडलीय विज्ञान प्रगत...