पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर जगत बरखेड़ा के तीन विद्यार्थियों का इंस्पायर मानक योजना में चयन हुआ है, जिसमें कक्षा 10 के छात्र निशांत शर्मा और अवनीश, कक्षा 11 के आकाश कुमार शामिल है। इन विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल एवं अभिनव विचारों के माध्यम से चयन समिति को प्रभावित किया। चयनित छात्रों को विज्ञान प्रदर्शनी के लिए Rs.10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने प्रोजेक्ट को विकसित कर सकें। प्रधानाचार्य वीरेश पांडेय ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। पिछले 3 वर्षो में 8 छात्रों का चयन इस योजना में हो चुका है। इन सभी छात्रों ने कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता शिवम मिश्रा के मार्गदर्शन में अपना प्रोजेक्ट तैयार किया है I
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.