इंस्पायर मानक योजना के लिए सुमित का चयन हुआ
बलरामपुर, अगस्त 27 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर के कक्षा 10 के छात्र सुमित यादव का सत्र 2025-26 में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर मानक योजना के लिए चयन हुआ है। छात्र ने मेकिंग फ्यूल फ्राम प्लास्टिक यानी प्लास्टिक से ईंधन बनाने पर आधारित अपना नवाचार प्रस्तुत किया था। चयन के बाद उसे प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। छात्र के नवाचार को विकसित करने और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में विद्यालय के गाइड शिक्षक एवं पीजीटी केमिस्ट्री अभिलेष कुमार मिश्रा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- प्लास्टिक से ईंधन बनाने में छात्र को मिली राष्ट्रीय पहचान विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.