इंस्पायर मानक के नामांकन में लखनऊ मंडल प्रदेश में अव्वल
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता इंस्पायर मानक योजना-2026 में लखनऊ मंडल नामांकन के मामले में प्रदेश में सबसे आगे है। मंडल के छह जिलों से अब तक 28,485 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। नामांकन की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल में शुरु में नामांकन की रफ्तार धीमी थी। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में लगातार समीक्षा और स्कूलों को प्रोत्साहित करने के बाद इसमें तेजी आई। जिलेवार सबसे अधिक 6,546 नामांकन लखनऊ से हुए हैं। हरदोई में 5,564, लखीमपुर खीरी में 5,414, उन्नाव में 4,608, सीतापुर में 4,135 और रायबरेली में 2,218 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल की अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.