रुद्रपुर, जुलाई 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), देहरादून के तत्वावधान में गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में इंस्पायर अवॉर्ड मानक कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यालयों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करना और कार्यक्रम के प्रति शिक्षकों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा और डायट प्राचार्य गणेश सिंह ज्याला ने किया। राज्य इंस्पायर समन्वयक अवनीश उनियाल ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंस्पायर अवॉर्ड मानक की उपयोगिता और उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में जिला संदर्भदाता सीमा त्रिवेदी, जिला समन्वयक प्रेमचंद, शिव पांडे ...