कन्नौज, मार्च 1 -- चपुन्ना, संवाददाता। इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान प्रतियोगिता में हसेरन विकास खंड से पांच मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ है। भारत सरकार द्वारा संचालित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करना है। विज्ञान नोडल शिक्षक शिवमंगल सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में कम्पोजिट विद्यालय रेरीरामपुर से पलक पुत्री अरविंद कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्राहिमपुर से नवनीत एवं पलक पुत्री इंद्रपाल, निजामपुर द्वितीय से छात्रा श्रद्धा कुमारी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय जरिहापुर से आशिक बाबू शामिल हैं। इन बच्चों ने अपने अभिनव विचारों और वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में प्रदान की...