चाईबासा, मार्च 8 -- जगन्नाथपुर। केंद्रीय विद्यालय डंगवापोसी के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी नमन प्रसाद के विज्ञान प्रोजेक्ट का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवार्ड (2025-26) के अंतर्गत किया गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। नमन प्रसाद द्वारा प्रस्तुत नवाचार सोलर पैनल रेलवे टिकट का उद्देश्य रेलवे पटरियों के किनारे सोलर पैनल लगाकर हरित ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाना है, जिससे अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता के बिना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सके।विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने इस उपलब्धि पर नमन प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...