रांची, अगस्त 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) के भुवनेश्वर कार्यालय में इंस्पायर-मानक योजना के तहत राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें झारखंड का प्रतिनिधित्व सहायक राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. शाहनवाज कुरैशी ने किया। बताया गया कि 12वां राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता अक्तूबर में दिल्ली में होगी। इधर, राज्य नोडल अधिकारी सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक नीलम आईलीन टोप्पो ने स्कूलों को 15 सितंबर तक नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इस बाबत राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। 2025-26 में झारखंड ने 45,336 नॉमिनेशन के साथ देश में 10वां स्थान प्राप्त किया था। इसमें राज्य के 10,886 विद्यालयों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक मात्...