लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- नगर के श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज की दो छात्राओं का चयन इंस्पायर अवार्ड 2025-26 के लिए हुआ है। कक्षा 9 की छात्रा परिधि गुप्ता, सुपुत्री श्री धर्मेंद्र गुप्ता और कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा नवजोत कौर पुत्री शेर सिंह ने इस उपलब्धि से विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है। यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं को 10 हजार रूपये की एकमुश्त धनराशि उनके खाते में भेजी जाती है। इस धनराशि का उपयोग छात्र-छात्राएं स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए विज्ञान मॉडल तैयार करने में करते हैं। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्...