पीलीभीत, मार्च 14 -- अमरिया। ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान व परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख निशांत सिंह उर्फ श्याम सिंह ने बताया कि विद्यालयों में जिस प्रकार शिक्षण कार्य अध्यापकों द्वारा किया जा रहा है। उससे बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ी है। कायाकल्प की वजह से हमारे कई विद्यालय प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हैं। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों में कार्य अधूरा है। उनको भी पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम कैमा के ग्राम प्रधान जरनैल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने बताया कि कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को भी साफ सुथरे माहौल में बैठने पर खुशी होती है। उन्होंने कहा कि ज...