धनबाद, सितम्बर 10 -- धनबाद। इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम में धनबाद से कम रजिस्ट्रेशन होने के मामले को डीईओ अभिषेक झा ने गंभीरता से लिया है। विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रखंड नोडल शिक्षक के साथ संकुल वार आठ से 10 शिक्षकों की टीमें बनाई गई हैं। 15 सितंबर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। डीईओ ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विद्यालय के कक्षा संचालन के अतिरिक्त निर्धारित संकुल में सभी कोटि के मध्य, उच्च व प्लस टू उच्च विद्यालयों से प्रति विद्यालय पांच छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया। बलियापुर, तोपचांची, टुंडी, झरिया प्रखंड के लिए निर्देश जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: बीआरसी में हुई समीक्षा बैठक, समय पर पूरा करे लंबित कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...