इटावा औरैया, मार्च 8 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत होली प्वाइंट एकेडमी के दो छात्रों का चयन हुआ है। विद्यालय के छात्र कृष्णा और छात्रा अनामिका ने इस प्रतिष्ठित योजना में स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने बताया सृजनशीलता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने इंस्पायर अवार्ड योजना की शुरुआत की थी।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित श्रीवास्तव, अरुण मोटवानी, अनुराग दीक्षित, वरुण शाक्य, प्रमोद दुबे, रामरतन, हिमांशु सिंह, राहुल भदौरिया और अनुराधा दुबे का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...