धनबाद, मार्च 10 -- इंस्पायर अवार्ड स्कीम में धनबाद के 78 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न नवाचार व आइडिया को मॉडल के माध्यम से धरातल पर उतारेंगे। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर में झारखंड के 1160 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। वर्ष 2025-26 के लिए जिलावार चयनित बाल विज्ञानियों की सूची जारी कर दी गई है। धनबाद के बाल विज्ञानियों ने कई नवाचार प्रस्तुत किए हैं। जिलास्तरीय प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में मॉडल प्रस्तुत करने के लिए मॉडल बनाने समेत अन्य खर्च के लिए 10 हजार रुपए मिलेंगे। मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, शोध और समस्या समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना है।क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल के ...