हापुड़, मार्च 15 -- जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी, माध्यमिक विद्यालय एवं सीबीएसई बोर्ड के 51 बच्चों का चयन इंस्पायर अवार्ड में हो गया है। इन्हें जल्द ही दस-दस हजार रुपये मिलेंगे। चयनित बच्चों में 20 सरकारी स्कूलों के पढ़ने वाले बच्चे शामिल हैं।पूर्व में जिला अधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम के निर्देशन में डीआईओएस एवं बीएसए के मार्गदर्शन में इंस्पायर अवार्ड के लिए परिषदीय, राजकीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बार्ड, माध्यमिक विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए थे। जनपद स्तर पर प्रवक्ता सुमन आर्य एवं एसआरजी सोहनवीर सिंह को सह नोडल नियुक्त किया गया था। अब जारी परिणाम के आधार पर जनपद के कुल 51 बच्चों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हो गया है। इनका चयन मॉडल एवं लेखन के आधार पर हुआ है। चयनित 51 बच्चों...