मधुबनी, अगस्त 9 -- मधुबनी। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के सरकारी एवं उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान विषय के शिक्षक प्रशिक्षित किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान की ओर से सभी 21 प्रखंडों के विज्ञान शिक्षकों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला 12 एवं 13 अगस्त को वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में होगी। एसएसए डीपीओ कुमार सत्यम ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद जिले के अधिकाधिक बच्चों की सहभागिता को सुनिश्चित करने की कोशिश होगी। नवाचार संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला में शिक्षकों को छात्रों के नवाचारों को इंस्पायर अवार्ड-म...