बेगुसराय, मार्च 5 -- नावकोठी। इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रखंड से दो प्रतिभाशाली बच्चों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में छतौना मध्य विद्यालय के अष्टम वर्ग के छात्र प्रियांशु कुमार तथा एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नावकोठी की छात्रा कुमकुम कुमारी शामिल हैं। दोनों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार क्षमता के बल पर यह सफलता हासिल की है। मध्य विद्यालय छतौना के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन एवं शिक्षक गणेश झा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...