मऊ, जुलाई 26 -- मऊ, संवाददाता। बाल वैज्ञानिक के रूप में विद्यार्थियों की पहचान विकसित करने के लिए चल रही इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नामांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी विद्यालयों को कम से कम पांच-पांच बच्चों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। इससे जिले की प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो गई है। जो 15 सितंबर तक चलेगी। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 420 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 42 से अधिक विद्यालय हैं। शहर एवं ग्रामीण अंचलों में बहुत सी प्रतिभाएं छिपी हैं, बस उन्हें दिशा देने की जरूरत है। इन्हीं प्रतिभाओं को निखारने के लिए भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवा...