बगहा, मार्च 5 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंस्पायर अवॉर्ड्स मानक योजना के तहत चयनित जिले के बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट के मॉडल का चयन हो गया है जिले से कुल 58 मॉडल का चयन किया गया है जिसे जिले के छात्र-छात्राओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म मानक कंपीटीशन ऐप पर अपलोड किया था। पूरे बिहार से 2041 मॉडल का चयन किया गया है जबकि पश्चिमी चंपारण जिले से 58 मॉडल का चयन किया गया है इसकी जानकारी देते हुए समग्र शिक्षा अभियान की डीपीओ गार्गी कुमारी ने कहा कि जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर मॉडल प्रस्तुत किया है जिसका चयन किया गया है इसके लिए शिक्षकों द्वारा भी उन्हें ट्रेनिंग दी गई। हमें पूरी आशा है कि इंस्पायर अवार्ड में जिले के छात्र के मॉडल की सराहना आगे भी की जाएगी। इसके लिए बच्चों और शिक्षकों को मिलकर बेहतर कार्य करना होगा।विज्ञान एव...