मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के 195 बच्चों का चयन हुआ है। सत्र 2025-26 के लिए चयनित बच्चों की सूची जारी की गई है। सूबे के 2141 बच्चे चयनित हुए हैं। सरकारी से लेकर निजी स्कूलों में बच्चों को नवाचार से जोड़ने को लेकर इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता होती है। इसमें बच्चे अपने आइडिया का रजिस्ट्रेशन करते हैं। बेहतर आइडिया वाले का चयन किया जाता है। चयनित आइडिया पर काम करने को लेकर बच्चों को राशि दी जाती है। 10-10 हजार रुपये बच्चों को अपने आइडिया पर काम करने को लेकर दिया जाता है। इसके बाद उस प्रोजेक्ट को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होता है। रजिस्ट्रेशन में देश में पहले स्थान पर था जिला इंस्पायर अवार्ड 2025-26 के लिए जिले से 11,700 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। रजिस्ट्रेशन करने में देश में पहले स्...