फतेहपुर, मार्च 5 -- विजयीपुर। क्षेत्र के यूपीएस खेमकरनपुर गांव में कक्षा 8 के छात्र नितिन कुमार पुत्र विनय कुमार का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। बताया गया कि चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार की ओर से अपने इनोवेटिव मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में प्रदान की जाएगी। प्रत्येक स्कूल से अधिकतम पांच ही आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। जिनमें से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद श्रेष्ठ आइडिया को चुना जाता है। नितिन कुमार का चयन होने पर छात्र-छात्राओं व अध्यापकों में खुशी का माहौल है। वही विद्यालय प्रधानाध्यापक रमेश मौर्य, प्रतिभा गुप्ता, सौजन्य त्रिपाठी ने छात्र को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.