लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना सत्र 2025-26 के अंतर्गत खीरी के जिन विद्यार्थियों के नवाचार आधारित विचार और मॉडल चयनित हुए हैं, उनमें श्री राजेन्द्र गिरि मेमोरियल अकादमी के तीन विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को कम उम्र से ही विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से संचालित इस योजना में विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र प्रियम वर्मा, लक्ष्य प्रजापति और मान्या वर्मा का चयन हुआ है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने चयनित विद्यार्थियों, विद्यालय के प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दी। इंस्पायर के नोडल शिक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इंस्पायर मानक योजना कक्षा 6 से 10 त...