पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इंस्पायर अवार्ड वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत पलामू जिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक बार फिर से प्रथम स्थान पर स्थापित हुआ है। पूरे राज्य से 134 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इसमें सर्वाधिक पलामू से 14 प्रतिभागी चयनित हुए हैं। पलामू विगत कई वर्षों से राज्य में प्रथम स्थान पर न केवल प्रोटोटाइप सबमिशन में बल्कि नामांकन में भी प्रथम स्थान पर बना हुआ है। शुक्रवार को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को पलामू के चयनित एक छात्रा और 13 छात्र समेत कुल 14 विद्यार्थी रांची के लिए रवाना हुए। चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश और सहायक जिला नोडल पदाधकारी डॉ राजीव कुमार सिंह ने शुभकामना व्यक्त किया ...