जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- इंस्पायर्ड अवार्ड-मानक में जामताड़ा के छात्र का चयन, राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा जामताड़ा, प्रतिनिधि। इंस्पायर्ड अवार्ड-मानक विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के तहत आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जामताड़ा जिले के जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र प्रेमजीत दास का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता रांची में आयोजित की गई थी। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित विज्ञान प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन हुआ। इस प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला स्तर से चयनित चार विद्यालयों के चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें प्रेमजीत दास के विज्ञान प्रोजेक्ट को चयन समिति द्वारा सराहा गया और उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली में किया जाएग...