चंदौली, जुलाई 27 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में शनिवार देर रात 23 वर्षीया विवाहिता ने इंस्ट्राग्राम पर रील देख रही पत्नी को पति ने डांट दिया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, कुचमन गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी रोशनी का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सदर कोतवाली के झांसी गांव निवासी कपिलदेव प्रसाद की पुत्री रोशनी की शादी 2023 में राहुल कुमार से हुई थी। जिनका 11 माह का एक प...