इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने मनाया दूरसंचार दिवस
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की मुजफ्फरपुर लोकल सेंटर की तरफ से सोमवार को ऑनलाइन विश्व दूरसंचार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष इं. आरपी गुप्ता के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर एनओसी मुजफ्फरपुर के एसडीई बीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने दूरसंचार के महत्व और इस वर्ष की थीम पर अपने विचार रखे। मंच संचालन इं. एनके झा ने किया। कार्यक्रम में इं. केएन सहाय, इं. शंभूनाथ पांडे, इं. चंदन, इं. अजय कुमार, प्रो. विजय कुमार, प्रो. संत, प्रो. लोक रंजन आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- अकादमिक और उद्योग जगत का मजबूत सहयोग ही सुलझाएगा ऊर्जा संकट: संदीप कर यह भी पढ़ें- डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा पर मंथन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.