शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- पांच दिन पहले लापता चचेरी बहनों के मामले में इंस्टाग्राम के द्वारा पुलिस को कई सुराग मिले हैं। बरेली एवं नगर सहित कई युवकों को पुलिस ने पूंछतांछ के लिए हिरासत में लिया।निजामगंज मोहल्ला निवासी संतोष कुमार की 14 वर्षीय पुत्री मधु तथा 16 वर्षीय भतीजी प्रियांशी 29 दिसंबर की सुबह 9:30 बजे स्कूल ड्रेस में राजकीय महिला इंटर कॉलेज के लिए निकली थी जिसके बाद वह लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की लेकिन 5 दिन बाद भी चचेरी बहनें बरामद नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...