दुमका, फरवरी 11 -- सोशल मीडिया की दिखावटी दुनिया के पीछे की कड़वी सच्चाई बताने वाली एक कहानी झारखंड के दुमका जिले से सामने आई है। यहां पर रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला पिछले महीने अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर इंस्टाग्राम पर मिले एक आदमी के साथ रहने के लिए आंध्र प्रदेश चली गई। हालांकि, वहां पहुंचने पर जब उस आदमी की सच्चाई सामने आई तो महिला को बहुत दुख हुआ, और अपने फैसले पर पछताने लगी। हालांकि शर्मिंदगी और लोक लाज के डर से वह वापस नहीं आई। लेकिन इसी बीच उसे तलाशते हुए जब पुलिस और परिजन उसके पास पहुंचे तो उनकी समझाइश के बाद वह वापस अपने घर लौट आई। दरअसल इंस्टाग्राम पर मिले उस आदमी ने खुद को काफी अमीर बताया था, जिसके बाद महिला लालच में आकर उसके साथ जिंदगी बसर करने के लिए चली गई थी। हालांकि जब वह वहां पहुंची तो उसकी गरीबी देख महिला के होश उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.