नई दिल्ली, जुलाई 18 -- आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। कई लोग अपने छोटे से बड़े हर मोमेंट को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के जरिए शेयर करते हैं। बच्चों का बर्थडे हो, स्कूल का पहला दिन हो या फैमिली ट्रिप, हर खास पल इंटरनेट पर पहुंच जाता है। लेकिन अब समय बदल चुका है। जो तस्वीरें हमें सिर्फ प्यारी यादें लगती हैं, वही इंटरनेट पर डेटा बन जाती हैं। एक बार कोई फोटो ऑनलाइन चली गई तो उसे कॉपी करना, सेव करना या गलत तरीके से इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते समय पेरेंट्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।बच्चों की तस्वीरें अब सिर्फ यादें नहीं, डिजिटल डेटा भी हैं जब आप अपने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, तो वह सिर्फ आपके दोस्तों और रिश्तेदारों तक ही सीमित नहीं रहती। अगर आपकी प्रोफाइल पब्लिक है,...