इंस्टा पर हुए विवाद में हुई युवक की हत्या
नई दिल्ली, जून 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मॉडल टाउन पुलिस ने एमसीडी कॉलोनी में युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशु ने बताया कि इंस्टाग्राम पर डांटे जाने से नाराज होकर उसने हत्या की थी। बुराड़ी निवासी साहिल रविवार शाम को एमसीडी कॉलोनी में दोस्तों के साथ घूम रहा था। इसी दौरान आशु नाम के युवक ने चाकू से आधा दर्जनभर वारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच इंस्पेक्टर सुधीर शर्मा की टीम कर रही थी। पुलिस ने आशु की इंस्टाग्राम प्रोफाइल और मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाली तो कई अहम जानकारियां मिलीं। इसके बाद एक पुलिस टीम आरोपी के घर महोबा जिले में भेजी गई, लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच आरोपी के लाल बाग इलाके में होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.