ग्वालियर, मई 24 -- ग्वालियर में इंस्टाग्राम क्रिएटर पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुख्य आरोपी और पति अमित रजक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं, खुद को पलक की ननद बताने वाली एक महिला के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। महिला थाने पहुंची और खुद को पलक की ननद बताते हुए दावा किया कि पलक शराब, सिगरेट और गांजे की आदी थी। महिला ने यह भी कहा कि वह लड़कों के साथ रील्स बनाती थी। इन आरोपों के बाद पलक के पिता मोहर सिंह रजक ने कहा अगर मेरी बेटी नशा करती थी तो उसे ये सब ससुराल में कौन लाकर देता था? सबूत हैं तो सामने लाओ, लेकिन मेरी मृत बेटी को बदनाम मत करो। मोहर सिंह रजक ने यह भी कहा कि शादी के समय उन्हें अमित सहित चार भाइयों की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस महिला को वे जानते तक नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर य...