उन्नाव, मार्च 23 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय हिंदू किशोरी के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने चार माह की नजदीकी के बाद अपहरण की कोशिश की। घटना उस समय सामने आई, जब किशोरी के छोटे भाई ने बहन को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया। क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की इंस्टाग्राम पर चार माह पहले सरोसी के आरिफ से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ी। रविवार को युवक अपने दोस्त साहिल के साथ बाइक लेकर किशोरी से मिलने उसके गांव पहुंचा। युवक ने गांव स्थित मंदिर के पास किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही किशोरी वहां पहुंची, युवकों ने बहला-फुसलाकर उसे बुर्का पहनाया और बाइक में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। तभी किशोरी का छोटा भाई पीछे से वहां पहुंच गया। उसने बहन को बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया। डर के मारे...