मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाने पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक किशोरी पुलिस के समक्ष अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। साथ नहीं रहने पर आत्महत्या करने की बात कहने लगी। दरअसल, किशोरी की मां ने एक युवक पर अपनी बेटी का अपहरण कर शादी करने का आरोप लगाया था। मां का आरोप था कि उनकी बेटी को आरोपी युवक ने अगवा कर मांग में सिंदूर रखकर झूठी शादी कर ली है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के घर पर पहुंच कर दोनों को कब्जे में ले लिया। थाने पर पहुंचने पर किशोरी मां और परिजनों के साथ भिड़ गई। उसने कहा कि अपनी मर्जी से शादी की है। वह प्रेमी के साथ नहीं रहने पर सुसाइड की धमकी देने लगी। थानेदार नवलेस कुमार आजाद ने दोनों प्रेमी युगल से पूछताछ की। पुलिस की जांच में सामने आया कि वे दोनों सदर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.