रुद्रपुर, मार्च 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौक में एक युवती को पिस्टल लहराना महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती और उसके रिश्तेदार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार शाम बगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल, एसआई मोहन चंद्र जोशी, महिला कांस्टेबल चांदनी मेहरा और कांस्टेबल ललित मोहन गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवती, जिसने कुछ दिन पहले पिस्टल के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी, वह रामनगर फ्लाईओवर के पास रिंग रोड पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक और युवती मोबाइल से फोटो खींचते मिले। पूछताछ में युवती ने अपना नाम रिया मंडल और युवक ने सोना कुमार बताया। जांच में सामने आया कि रिया ने एक शादी समारोह के दौरान सोना कु...