अल्मोड़ा, मार्च 17 -- अल्मोड़ा। नगर के खत्याड़ी निवासी एक युवक को फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करना भारी पड़ गया। पुलिस ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम की एक आईडी में फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। बताया गया कि वीडिया अल्मोड़ा से संबंधित है। इस पर साइबर टीम के साथ वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई। सामने आया कि वीडियो खत्याड़ी निवासी रजत बिष्ट ने बताया और इस्टाग्राम में अपलोड किया। पुलिस ने इसे अपराध माना और चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने कोतवाली में तहरीर दी। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...