लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अहिमामऊ गांव में एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मुख्यालय के एएसआईएम विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत सतेंद्र वर्मा (34) का शव शुक्रवार को उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृत्यु को दो दिन बीत चुके थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर शव बाहर निकाला। इस घटना से पुलिस महकमे और पूरे इलाके में शोक और सन्नाटे का माहौल है। मूल रूप से फतेहपुर जिले के तामेश्वर नगर निवासी सतेंद्र यहां किराए पर रहते थे और नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, कमरे में लटका मिला शव उनके भाई देवेंद्र वर्मा ने बताया कि जब दो दिनों से फो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.