बरेली, अप्रैल 11 -- इंस्टाग्राम रील पर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर हुए विवाद के चलते दोस्त ने ही पार्लर कर्मचारी की हत्या की थी। पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर उसे जेल भेज दिया है। किला के मलूकपुर निवासी अमन रजा का शव बुधवार को रेलवे के खंडहर में मिला था। वह मेकओवर पार्लर में नौकरी करता था। इस मामले में उसके भाई शकील ने उसके दोस्त हिमांशु, नितिन और हैदर पर शक जताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई और पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि अमन रजा की कॉल डिटेल चेक की गई तो अंतिम कॉल एक चाय विक्रेता की सामने आई। पुलिस ने चाय विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उससे मोबाइल लेकर वह कॉल जखीरा निवासी समद मूसा ने क...