इंस्टाग्राम पर हुई लड़ाई के बाद युवक को गोली मारी थी
गाज़ियाबाद, जून 22 -- लोनी, आयुष गंगवार। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने युवक को गोली मारने के आरोप में 12वीं के छात्र समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी और युवक के बीच इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की पोस्ट पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद 19 जून को आरोपियों ने उसे गोली मार दी थी। युवक का अब भी इलाज चल रहा। अमर कॉलोनी में रहने वाले अरुण कुमार को शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे चार युवकों ने सीने में गोली मार दी थी। अरुण का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अरुण के भाई मोनू ने मोंटी, अक्षय धोती, करण सूद और मन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि सोमवार सुबह दिल्ली के ज्योतिनगर निवासी करण सूद और अक्षय धोती को गिरफ्तार किया है। अक्षय ओपन से 12वीं की पढ़ाई कर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.