फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद,संवाददाता। सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के चक्कर में एक युवक साइबर ठगों का शिकार हो गया। आरोपियों ने उससे 1 लाख 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव टिकावली निवासी राहुल चौहान ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी पर सूट खरीदने का विज्ञापन आया था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया गया। आरोपी ने भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेज दिया। राहुल ने बताया कि आरोपी बार-बार पैसे न मिलने का बहाना बनाकर उनसे दोबारा पैसे ट्रांसफर करवाता रहा। इस तरह धीरे-धीरे करके उनसे कुल 1 लाख 51 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.