मेरठ, जून 12 -- सोशल मीडिया पर सुसाइड का वीडियो डालने के बाद एक युवक ने खुद को गोली मार ली। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। युवक मवाना-हस्तिनापुर मार्ग स्थित मध्य गंगा नहर पुल के पास एक खेत में घायल अवस्था में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला मोहनलाल तिहाई क्षेत्र से जुड़े प्रीतनगर कॉलोनी निवासी सुबोध रस्तोगी का पुत्र देवांश गुरुवार दोपहर घर से निकल गया था। इसी दौरान उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक तीन वीडियो अपलोड किए। वीडियो में उसने घटना के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो वायरल होते ही उसके परिचितों में हड़कंप मच गया。 यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर सुसाइड का वीडियो डाला, फिर खुद मार ली गोलीपरिजनों की खोजबीन परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घंटों की खोजबीन के बाद देवांश मध्य गंगानहर पुल...