शामली, जुलाई 9 -- शामली। शामली में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना शामली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में शहर के सीबी गुप्ता कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी दीपक ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को एक इंस्टाग्राम आईडी से उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो वायरल किए गए। आरोप है कि फोटो वायरल होने के बाद परिवार के लोग मानसिक तनाव और परेशानी से गुजर रहे हैं। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना शामली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर डाली युवती की अश्लील फोटो पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया...