नोएडा, जून 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक युवक को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर घर से बाहर बुलाकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने आरोपी और उसके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तुगलपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले राजेश राय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राजेश राय ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने 30 मई की रात करीब 11:00 बजे उनके बेटे के इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और फोटो वायरल करने का आरोप आरोपी ने उसे घर से बाहर बुलाया। जैसे ही युवक वहां पहुंचा तो आरोपी, उसकी बहन और मां घर के बाहर थे। आरोप है कि आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडे से उनके...