फतेहपुर, मई 30 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने युवक पर सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल करने, फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से बांदा जिले के निवासी ललित धोबी से हुई थी। दोनों के बीच करीब दो-तीन माह तक बातचीत होती रही। उसकी शादी नवंबर 2026 में परिवार की सहमति से तय हो चुकी है, जिसके बाद आरोपी उस पर दबाव बनाने लगा। आरोपी उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर बदनाम कर रहा है तथा फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट और स्टोरी भी लगा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...