बदायूं, मई 15 -- गांव के ही एक युवक के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी फोटो पोस्ट होने से परेशान किशोरी ने घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उसे डर था कि सोशल मीडिया एकाउंट पर यदि उसके भाई तस्वीर देखेंगे तो उसे डांट पड़ेगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट होने से डरी छात्रा ने फंदा लगाकर दी जानघटना का विवरण कादरचौक थाना क्षेत्र के महमूरगंज गांव निवासी कोमिल की 15 वर्षीय बेटी साक्षी घर पर अपनी मां, पिता, भाभी और बहनों के साथ रहती थी, जबकि उसके दोनों भाई पंजाब में मेहनत-मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार गांव के ही एक युवक ने साक्षी का फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। इससे वह काफी परेशान और डरी हुई थी। उसे आशंका थी कि यदि...