संभल, अप्रैल 2 -- गुन्नौर थाने में दी शिकायत जुनावई क्षेत्र में बाइक चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोरी के बाद आरोपी ने खुद ही बाइक की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डाल दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम लावर निवासी विजय कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 16 मार्च 2026 को तहसील गुन्नौर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस) तहसील के पास एक दुकान के बाहर खड़ी कर दी थी। जब वह काम निपटाकर वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला।कुछ समय बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि ग्राम बसैटा निवासी संजू उर्फ पिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट संजू यादव पिंटभाई315 पर उसी बाइक की फोटो स्टेटस में लगाई है। पीड़ित ने आरोपी स...