बागपत-दाहा, जुलाई 23 -- Murder In Baghpat: बागपत जिले के आजमपुर मुलसम गांव में 10वीं के छात्र प्रिंस उर्फ छोटू की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर युवती का फोटो अपलोड किए जाने पर युवती के पिता और एक अन्य ने प्रिंस की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ईंट भट्ठे के पास पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। प्रिंस उर्फ छोटू 14 जुलाई को लापता हो गया था। 15 जुलाई की रात उसका शव गांव के पास भट्ठे के पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ था। प्रिंस के पिता देवेंद्र ने गांव के मोनू, विशाल, जोनी, आकाश तथा कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया जांच के दौरान सामने आया कि प्रिंस का मोनू की बेटी से प्रेम प्रसंग ...