कौशाम्बी, मार्च 24 -- चरवा इलाके में रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनों की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर प्रसारित की जा रही है। इसे लेकर बहनों के साथ उनका पूरा परिवार भी परेशान है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चरवा क्षेत्र की महिला का कहना है कि उसकी दो नाबालिग बेटियां हैं। दोनों की फोटो कहीं से किसी अंजान व्यक्ति ने हासिल कर ली। अब वह फोटो का दुरुपयोग करते हुए उसको इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों के साथ पोस्ट कर रहा है। आरोपी अभद्र लेख भी लिखता है। इसकी जानकारी बहनों व उनके परिवारीजनों को हुई तो सभी के होश फाख्ता हो गए। पहले तो परिवार ने आरोपी के बाबत जानकारी जुटाने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिलने पर पीड़ित मां ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.